स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी छोड़ने वाले 23 साल के दो युवकों ने सबको चौकाया, ऐसे बनाई 59.27 अरब रुपए की संपत्ति

दो छात्रों ने कॉलेज में एक साल की पढ़ाई भी पूरी नहीं की। मगर, वे सिलिकॉन वैली के दिग्गजों के साथ अपने अनुभव साझा कर रहे हैं। उन्होंने इतनी छोटी सी उम्र में ही 23 वर्षीय हेनरिक डबग्रास और 22 वर्षीय पेड्रो फ्रांसेची ने अरबों रुपए कमा लिए हैं। वे ब्रेक्स इंक (Brex Inc.) के संस्थापक और टॉप एक्जीक्यूटिव्स हैं। इस फिनटेक स्टार्टअप की हाल ही में अनुमानित कीमत 2.6 बिलियन डॉलर (179.22 अरब रुपए) आंकी गई है।
डबग्रास जब महज 14 साल के थे, तो उन्होंने एक ऑनलाइन वीडियो गेम बनाने वाली अपनी पहली कंपनी बनाई। मगर, पेटेंट उल्लंघन का नोटिस मिलने के बाद उन्होंने इसे बंद कर दिया। इसके तुरंत बाद उन्होंने एक अन्य उद्यम – पेमेंट प्रोसेसर पगार.मी (Pagar.me) के लिए फ्रांसेची के साथ मिलकर काम किया। साल 2016 में इसे बेचने से पहले वहां 150 कर्मचारी काम कर रहे थे।
इन दोनों ने इसके बाद स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया, लेकिन ब्रेक्स को खोलने के लिए कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी। ब्रेक्स ने पिछले साल अपना पहला उत्पाद लॉन्च किया था। उसने अपने संस्थापकों को सबसे अमीर उद्यमियों की श्रेणी में ला दिया, कम से कम कागज पर। आज कंपनी में उनके स्टेक्स करीब 430 मिलियन डॉलर के अनुमानित हैं, जो अभी तक सार्वजनिक नहीं हुई है।
सिलिकॉन वैली के मानकों से भी ज्यादा तेजी से यह जोड़ी बढ़ रही है, जहां स्टार्टअप शुरू करने के लिए स्टैनफोर्ड के ड्रॉप आउट छात्रों ने ब्रेक्स की स्थापना दो साल पहले की थी। यह अब तक की सबसे तेजी से उभरने वाली अमेरिकी कंपनियों में से एक बन गई है, जो अबरों डॉलर के वैलुएशन तक पहुंच चुकी है। इस तरह से यह कंपनी उबर टेक्नोलॉजीज इंक और स्कूटर यूनिकॉर्न्स लाइम एंड बर्ड राइड्स इंक जैसे स्टार्टअप्स की रैंक में जल्दी ही शामिल हो चुकी है।
पाकिस्तान में हुआ बेहद दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत
कंपनी का प्रमुख उत्पाद स्टार्टअप्स और उनके कर्मचारियों के लिए जारी किया जाने वाला एक क्रेडिट कार्ड है, जो पारंपरिक क्रेडिट स्कोर के बजाय रियल-टाइम डेटा पर निर्भर करता है। ब्रेक्स के संस्थापकों ने कहा कि अन्य व्यवसायों में भी इसके विस्तार करने की क्षमता है। फर्म ने हाल ही में ई-कॉमर्स और लाइफ साइंस कंपनीज के लिए क्रेडिट कार्ड पेश किए हैं।





