स्टील का ये किंग है सबसे बड़ा दिलवाला, दान कर चुका है करोड़ों रुपये

भारतीय मूल के इस्पात कारोबारी लक्ष्मी मित्तल को दुनिया इस्पात जगत के सबसे सफल व बड़े कारोबारी के तौर पर जानती है. वे आज ही दिन पैदा हुए थे और आज उनकी उम्र 67 बरस हो गई. मित्तल जितने बड़े उद्योगपति हैं, उतने ही बड़े दिलवाले भी हैं. जरूरत पड़ने पर वो लोगों को करोड़ों रुपये दान कर देते हैं.

स्टील का ये किंग है सबसे बड़ा दिलवाला, दान कर चुका है करोड़ों रुपये

1. उन्होंने साल 2000 में भारत के सिर्फ एक ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद 10 भारतीय खिलाड़ियों की मदद के लिए $90 लाख वाला मित्तल चैम्पियन ट्रस्ट बनाया.

ये भी पढ़े: INDIAN ARMY में 10वीं पास के लिए निकली बंपर वैकेंसी, 21 हजार सैलरी, जल्द करे आवेदन

2. साल 2015 में उन्हें फोर्ब्स ने सबसे ताकतवर लोगों की सूची में 57वां रैंक दिया. साल 2008 में वे पद्म भूषण से नवाजे जा चुके हैं.

4. उनका नेटवर्थ $13.8 अरब है. साल 2008 में उन्होंने अस्पताल को 1.5 करोड़ पाउंड दान दिए, जो सबसे बड़ी रकम थी.

5. बता दें कि मित्तल ने 2004 में ब्रिटेन के किंग्सटन पैलेस गार्डन में मकान खरीदा था. उस समय किंग्सटन पैलेस गार्डन दुनिया का सबसे महंगा घर था. मित्तल ने 12 करोड़ 80 लाख अमेरिकी डॉलर में इस घर को खरीदा था.

6. उन्होंने फॉर्मूला वन के मालिक बर्नी एक्लेस्टोन से किंग्सटन पैलेस को लिया था. इस घर में 12 बेडरूम, एक इनडोर पूल, टर्किश बाथ और 20 कारों की पार्किंग है.

7. बता दें कि इस घर में लगाया गया संगमरमर बेहद खास है. जिस खदान से ताजमहल के लिए संगमरमर लाया गया था, वहीं से मित्तल ने अपने घर के लिए संगमरमर मंगाया है.

 
Back to top button