स्कूटर से आधी रात सड़क पर निकलीं किरण बेदी, दुपट्टे से छिपा रखा था चेहरा

पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी ने शुक्रवार को गुप्त तरीके से स्कूटर पर निकल कर पुडुचेरी में महिलाओं की सुरक्षा का जायजा लिया। वो एक स्कूटर के पीछे बैठी थीं जिसे एक महिला चला रही हैं और किरण बेदी ने अपने चेहरे को दुपट्टे से छिपा रखा था।

स्कूटर से आधी रात सड़क पर निकलीं किरण बेदी, दुपट्टे से छिपा रखा था चेहरा

सुरक्षा स्थिति का जायजा लेने के बाद उन्होंने ट्विटर पर लिखा, पुडुचेरी रात के वक्त भी महिलाओं के लिए सुरक्षित लगा लेकिन इसमें और भी जरूरी सुधार की जाएगी। लोगों से अपील करते हुए किरण बेदी ने लिखा कि जरूरत पड़ने पर लोग पीसीआर के नंबर 100 का उपयोग करें और अपनी परेशानी को उनसे जरूर बताएं।


आपको बता दें किरण बेदी इंडिया की पहली महिला आईपीएस हैं। इसके अलावा सामाजिक कार्यकर्ता और टेनिस खिलाड़ी भी रह चुकी हैं। साल 1972 में उन्होंने भारतीय पुलिस सेवा ज्वाइन किया था और साल 2007 में उन्होंने स्वेच्छा से सेवानिवृति ली थी। इसके अलावा उन्हें मैग्सेसे अवॉर्ड भी मिल चुका है। दिल्ली पुलिस में रहते हुए उन्होंने इसके खुफिया विभाग के स्पेशल कमिश्नर पद पर भी कार्य किया है।
आपको बता दें कि पुडुचेरी देश के 7 केंद्रशासित प्रदेशों में से एक है। वहीं 2016 के मई महीने में किरण बेदी ने उपराज्यपाल पद की शपथ ली थी।

Back to top button