स्किन टाइट जीन्स पहनने वाली लड़कियां जरुर पढ़ ले खबर, वरना स्वास्थ को…

फैशन के इस दौर में लोगों के ऊपर फैशन का नशा कुछ इस कदर सवार रहता है कि वो अपने स्वास्थ को भी नजरअंदाज कर जाते हैं। स्किन टाइट जींस पहनने के कारण एक महिला के साथ कुछ ऐसा हुआ कि उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट होना पड़ गया।

ये पूरा मामला ऑस्ट्रेलिया के एडलिट शहर की है. जहां एक महिला स्किन टाइट जींस पहन कर चल रही थी, कि अचानक इस महिला के दोनों पैर सुन्न हो गए और वह लड़खड़ा कर गिर पड़ी। इस महिला की हालत बेहद गंभीर हो गई थी। गिरने के बाद दोबारा खुद से खड़ी नहीं हो पा रही थी। घसीटते हुए किसी तरह लोगों के पास पहुंची और उनसे मदद मांगी। जिसके बाद लोगों ने अस्पताल में एडमिट करवाया।
जहां स्किन टाइट जींस की वजह से पैरों की नसे दब जाने की बात सामने आई। डॉक्टरों ने कहा कि स्किन टाइट जींस की वजह से इनके पैरों की नसें दब गई हैं। और इस कारण रक्त का संचार रुक गया। और यही वजह थी कि उनके दोनों पैर पूरी तरह बेजान पड़ गए थे। उनके पैरों में काफी सूजन आ गया था। जिस कारण उनका जिंस खुल नहीं रही थी। डॉक्टरों को उनके जींस को काटकर निकालना पड़ा।





