सोने की परत चढ़ी कार, कीमत साढ़े छह करोड़

gold_plated_car_10_05_2016दुबई। अगर आपकी हैसियत हो तो सोने जैसे चमकीले कार पर चढ़ने का शौक आप पूरे कर सकते हैं। यहां चल रहे ऑटो प्रदर्शनी में सोने की परत चढ़ी 10 लाख डॉलर (करीब 6.66 करोड़ रुपये) की कार प्रदर्शित की गई। निसान की इस आर 35 जीटी-आर स्पोर्ट्स कार का नाम ‘गॉडजिला’ रखा गया है।

ऑटोमेकेनिका दुबई-2016 में आकर्षण का केंद्र बनी कार आर्टिस, कुल्ह रेसिंग और ताकाहिको इजावा का संयुक्त प्रयास है। सोने की विशेष परत वाली चमकदार कार 3.8 लीटर की वी6 ट्विन टर्बो 545 एचपी इंजन की है। इंजन अतिरिक्त हार्सपॉवर से लैस है। कार की विशेषता उसकी बढ़ी हुई एयरोडायनेमिक फीचर है।

इसमें पांव से बदले जाने वाले क्रमबद्ध छह स्पीड वाले ड्यूअल क्लच ट्रांसमिशन हैं। इससे ड्राइवर रेस कार जैसी गति को चुन सकता है। निसान की जीटी-आर कार का स्थान आज बाजार में सबसे आकर्षक सुपर कारों में है।

Back to top button