सोनिया गांधी को अस्पताल से मिली छुट्टी, फूड प्वॉइजनिंग से हुई थीं बीमार

फूड प्वॉइजनिंग की शिकायत से राजधानी के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की सेहत में सुधार आ गया है। शुक्रवार शाम उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे गई।

अस्पताल प्रशासन का कहना है कि बीते 7 मई को फूड प्वॉइजनिंग की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी सेहत में लगातार सुधार आ रहा था।
ये भी पढ़े: एक तरफा प्यार में पागल हुए आशिक ने विवाहिता के पति पर की फायरिंग
शुक्रवार को वह एकदम ठीक थी। ऐसे में उन्हें शाम सात बजे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।





