सोनम गुप्ता नहीं अब जसलीन मथारू बेवफा है. दिया अनूप जलोटा को धोखा…

सलमान खान के विवादित शो बिग बॉस के घर में और बाहर अब तक जसलीन मथारू और अनूप जलोटा के प्यार के किस्से चर्चा में थे. लेकिन अब नई खबर ये सामने आई है कि अनूप जलोटा को जसलीन ने बहुत बड़ा धोखा दिया है.
अब तक तो जसलीन सबके सामने अच्छी बनने की कोशिश कर रही थी, लेकिन वो कहते है ना कि एक दिन झूठ से परदा उठ ही जाता है. जी हां बिग बॉस के घर में टास्क के दौरान ही पता चलता है कि कौन सा कंटेस्टेंट किसके साथ है और कितना स्ट्रोंग है, यही वक़्त होता है अपनी समझदारी और बॉन्डिंग दिखाने का. 1 अक्टूबर के एपिसोड में बिग बॉस ने घरवालों को जोड़ी ब्रेकर और जोड़ी मेकर टास्क दिया था.
Kya @anupjalota aur #JasleenMatharu ki ye anokhi kahaani reh jayegi adhuri? Kya #BB12 ke ghar mein toot jayenge yeh do dil? Janne ke liye dekhte rahiye #BiggBoss12. pic.twitter.com/Fl0maQTbUX
— COLORS (@ColorsTV) October 1, 2018
इस टास्क के दौरान सिंगल्स को जोड़िदार कंटेस्टेंट में से किसी एक को बंदी बनाकर उसके दूसरे जोड़ीदार से कुछ बातें मनवानी थी. तो इस टास्क के दौरान सबसे पहले दीपिका को जसलीन मथारू और अनूप जलोटा कि जोड़ी पर हमला करना था. दीपिका ने बिग बॉस के कहने पर अनूप जलोटा को बंदी बनाया और उनकी गर्लफ्रेंड जसलीन से बाल छोटे करने के साथ साथ उनके मेकअप और कपड़ो की मांग की. इस टास्क का ये नियम था कि अगर जसलीन टास्क पूरा नहीं करती हैं, तो वो भी अनूप के साथ नॉमिनेटेड हो जाएंगी.
Anup Jalota FC renamed as Jasleen bewafa hai. #BiggBoss12 #BB12
— Bigg Boss Fun (@BiggBoss_Fun) October 1, 2018
I can’t stop laughing Anup ji mauka dundha rahe the jaise kab mauka mile n natak ban karu and dont miss Shree’s epic face #BB12 #Biggboss12 https://t.co/CPsMVNsy2s
— $. (@FangirlMe_) October 1, 2018
Are yar koi kaise Apne makeup n kapdon se itna pyar kar skta hai..I mean Mai apni full life without makeup n ek tshirt me spend kr skti hu… seriously #BiggBoss12 #BB12
— Abha Tripathi (@TripathiAbha_86) October 1, 2018
सब लोग उस वक़्त हैरान हो गए जब जसलीन ने टास्क को पूरा नहीं किया, एक ही पल में जसलीन को पता नहीं क्या हुआ वो दीपिका द्वारा दिए टास्क को करने से मना कर रोने लगीं. जिसके चलते अनूप जलोटा को बेहद दुख हुआ कि जसलीन ने कपड़ो और मेकअप के लिए उनका साथ नहीं दिया. जसलीन ने जैसे ही कार्य करने को मना किया उसी समय से सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया. सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि अरे कोई कपड़ो और मेकअप से इतना प्यार कैसे कर सकता है. अब तक तो सोनम गुप्ता बेवफा थी, लेकिन अब अनूप जलोटा को धोखा देकर जसलीन मथारू बेवफा हो गई है.
#AnupJalota … u still think she loves you more than her Makeup ? .#BiggBoss12 #BB12 pic.twitter.com/5uQX2nN7cL
— Pewdendra pie (@halfpsych) October 1, 2018
Kitna scripted hai Yaar.Anup has got a show next week.They had to evict him. But they don’t want to evict Jasleen.Toh yeh breakup ka naatak.#BB12#BiggBoss12 https://t.co/6zyMAg0AF3
— Snigdha Singh (@TheSnigdhaSingh) October 1, 2018





