सैमसंग गैलेक्सी एस9 पर मिल रही है 20,000 रुपये की छूट

अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल प्राइम मेंबर्स के लिए शुरू हो चुकी है। आपको बता दे की आम ग्राहक इस सेल का फायदा मंगलवार यानी 9 अक्टूबर की मध्यरात्रि से उठा पाएंगे। अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2018 सेल में Xiaomi, Nokia, Samsung, Oppo, Vivo, Huwaei और Honor जैसे ब्रांड के स्मार्टफोन छूट में बिक रहे हैं।
इस लेख में आपको Samsung ब्रांड के स्मार्टफोन पर अमेज़न सेल में दी जा रही छूट के बारे में बताएंगे। अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Galaxy S9, Galaxy Note 9, Samsung Galaxy Note 8, Galaxy S9, Samsung Galaxy A8+, Galaxy On7 Prime, Galaxy On7 Pro, Galaxy On5 Pro। अमेजन सेल 10 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक चलेगी।
अमेजन सेल में सैमसंग गैलेक्सी एस9 का 4 जीबी/64 जीबी वेरिएंट पर 19,510 रुपये के डिस्काउंट के बाद यह हैंडसेट 42,990 रुपये में बिक रहा है। 128 जीबी वेरिएंट पर 21,010 रुपये की छूट के बाद 44,990 रुपये में बेचा जा रहा है। वहीं इसका टॉप वेरिएंट 22,010 रुपये की छूट के साथ 48,990 रुपये में उपलब्ध है। पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करने पर ग्राहकों को 18,900 रुपये की छूट मिलेगी।





