सैन बेर्नारडिनो के हमलावर का आईफोन खोलने में हैकरों ने की FBI की मदद : रिपोर्ट

109269-471882-apple2एजेन्सी/ वाशिंगटन: पेशेवर हैकरों ने साफ्टवेयर में एक ऐसी खामी खोज ली जिसकी मदद से एफबीआई को सैन बेर्नारडिनो में हुए हमले के एक हमलावर के आईफोन को हैक करने में सहायता मिली। वाशिंगटन पोस्ट में आज आई एक खबर के मुताबिक, इस मदद के लिए हैकरों को एक मुश्त शुल्क का भुगतान किया गया।

इस मामले से जुड़े एक व्यक्ति के हवाले से अखबार ने बताया कि हार्डवेयर का एक भाग फैशन के लिए इस्तेमाल किया गया था जिसके कारण अमेरिकी अधिकारियों को चार अंकों की व्यक्तिगत पहचान संख्या से कोई विशेष फीचर को सक्रिय किए बिना आगे बढ़ने में मदद मिली। यह विशेष फीचर फोन के सभी डेटा को मिटा सकता था।

खबर के अनुसार, एफबीआई को अब चार अंकों की पहचान संख्या की गुत्थी सुलझाने में परेशानी नही होगी। अमेरिका के सैन बेर्नारडिनो में दो दिसम्बर को पुलिस के साथ मुठभेड़ से पहले सैयद फारूक और उनकी पत्नी तशफीन मलिक ने 14 लोगों की हत्या कर दी थी। हमले के बाद युगल से जुड़े दो अन्य फोन क्षतिग्रस्त स्थिति में पाये गये थे।

Back to top button