सैन फर्मिन फेस्टिवल हुआ शुरू, लड़कियों ने उतारे कपड़े…!

सैन फर्मिन फेस्टिवल की हुई शुरूआत, लड़कियों ने उतारे कपड़े...!स्पेन के पैम्पलोना शहर में सालाना ‘सैन फर्मिन फेस्टिवल’ शुरू हुआ। फेस्टिवल के शुभांरभ अवसर पर हजारों लोगों ने रेड वाइन से होली खेली। इस दौरान लोगों ने जमकर डांस भी किया।

बता दें कि यहां कई फेस्टिवल मनाए जाते हैं, लेकिन सबसे चर्चित है ‘बुल रेस’। इस दौड़ में हड्डियां चटखती हैं, खून बहता है, लेकिन इसके बावजूद लोगों के चेहरे पर मुस्कान होती है। इस फेस्टिवल को प्रचलित करने का श्रेय साहित्यकार अर्नेस्ट हेमिंगवे को जाता है।

आपको बता दें कि 9 दिनों तक चलने वाले इस फेस्टिवल के पहले दिन भी संकरी सड़कों पर सैकड़ों युवाओं ने सांडों के सामने अपनी बहादुरी का प्रदर्शन किया। इस दौरान कई युवा गंभीर रूप से जख्मी भी हुए। स्पेन का ‘बुल रेस’ पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है।

Back to top button