सेसेंक्स 194 अंक चढ़कर हुआ बंद, निफ्टी फिर हुआ…

मुंबई। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार में तेजी नजर आई है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 194 अंक की तेजी के साथ 31882 के स्तर पर बंद हुआ है वहीं निफ्टी फिर 10 हजारी होकर 71 अंक चढ़कर 10006 के स्तर पर बंद हुआ है।

वैश्विक बाजार में तेजी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी के चलते तमाम एशियाई बाजार में बढ़त देखने के मिल रही है। जापान का निक्केई 1.38 फीसद की बढ़त के साथ 19541 के स्तर पर, चीन का शांघाई 0.13 फीसद की बढ़त के साथ 3369 के स्तर पर, हैंगसैंग 0.94 फीसद की बढ़त के साथ 27928 के स्तर पर और कोरिया का कोस्पी 0.81 फीसद की बढ़त के साथ 2362 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, बीते सत्र में अमेरिकी बाजार मिले जुले संकेतों के साथ कारोबार कर बंद हुआ है। प्रमुख सूचकांक डाओ जोंस 0.06 फीसद की बढ़त के साथ 21797 के स्तर पर, एसएंडपी500 0.15 फीसद की कमजोरी के साथ 2461 के स्तर पर और नैस्डैक 0.59 फीसद की कमजोरी के साथ 6360 के स्तर पर कारोबार कर बंद हुआ है।
रियल्टी शेयर्स में खरीदारी
सेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें तो सभी सूचकांक हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। सबसे ज्यादा खरीदारी रियल्टी शेयर्स में देखने को मिल रही है। बैंक (0.55 फीसद), ऑटो (0.66 फीसद), फाइनेंशियल सर्विस (0.43 फीसद), एफएमसीजी (0.24 फीसद), आईटी (0.48 फीसद), मेटल (0.02 फीसद) और फार्मा (0.83 फीसद) की बढ़त देखने को मिल रही है।
टाटा पावर टॉप गेनर
दिग्गज शेयर्स की बात करें तो निफ्टी में शुमार शेयर्स में से 44 हरे निशान में, 6 गिरावट के साथ और एक बिना किसी परिवर्तन के कारोबार कर रहा है। सबसे ज्यादा तेजी गेल, टाटा पावर, बैंक ऑफ बड़ौदा, एलटी और टाटा मोटर डीवीआर के शेयर्स में है। वहीं गिरावट वेदांता लिमिटेड, कोटक बैंक, इंफ्राटेल, हिंडाल्को और एशियनपेंट के शेयर्स में है।





