सेवानिवृत आइएएस अधिकारी डॉ. प्रभात कुमार ने संभाला कार्यभार….

सेवानिवृत आइएएस अधिकारी डॉ. प्रभात कुमार ने आज उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष के रूप में अपना कार्यभार ग्रहण किया। डॉ. प्रभात कुमार की नियुक्ति राज्यपाल राम नाईक ने प्रो. अनिरुद्ध सिंह यादव का कार्य काल पूरा होने पर की है।

उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग में अध्यक्ष पद पर किसी रिटायर्ड आइएएस अधिकारी की नियुक्ति छह वर्ष बाद हुई है। उनके पदभार ग्रहण करने के दौरान आयोग के सचिव सहित सारे प्रमुख अधिकारी मौजूद थे। पदभार ग्रहण करने के बाद डॉ. प्रभात कुमार ने विधिवत काम शुरू कर दिया। तेज तर्रार अधिकारी के रूप में विख्यात डॉ. प्रभात कुमार सेवानिवृत होने के दो महीने बाद ही अपनी दूसरी पारी शुरू कर रहे हैं। तेज तर्रार आईएएस अफसर रहे डॉ. प्रभात कुमार सेवानिवृति के बाद एक बार फिर वापसी कर रहे हैं।

1985 बैच के आईएएस प्रभात कुमार ने आज सूबे की सबसे हॉट सीट कही जाने वाली लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष की कुर्सी संभाल ली। स्वच्छ और भ्रष्टाचार विरोधी छवि के चलते ही सरकार ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी को देने का ऐलान किया है। सहकारिता समेत कई विभागों में भ्रष्टाचार की जांच कर भ्रष्टाचारियों को सजा दिला चुके प्रभात कुमार का का कार्यकाल 62 वर्ष की उम्र तक रहेगा और आयोग में भी उनसे उनकी छवि के अनुरूप ही काम करने की उम्मीद जताई जा रही है।

Back to top button