सेना ने किया मस्जिद पर हवाई हमला, 60 लोगों की मौत

सेना ने किया मस्जिद पर हवाई हमला, 60 लोगों की मौत हो गयी आतंकवादी पूरी दुनिया के आम लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं। चाहे वो जिंदा हो या मौत उनके पीछे हो। खतरा आम इंसान को भी है।ऐसी ही एक घटना में सऊदी अरब के नेतृत्व वाली गठबंधन सेना ने  यमन की मस्जिद हवाई हमला किया, जिसमें 60 लोगों की मौत हो गई। सेना को शक था कि मस्जिद में आतंकी हैं।

अमेरिका में मची अफरा-तफरी, अलकायदा ने दिया 9/11 वाली धमकी

hamla

सूत्रों के अनुसार गठबंधन सेना की ओर से यमन के होदयदाह शहर समेत विभिन्न इलाकों और विद्राहियों के कब्जे वाली इमारत में किए गए हमले में 60 की मौत हो गई। विद्रोहियों के कब्जे वाली इमारत में कल किये गये हमले में 30 कैदी एवं विद्रोही मारे गए।
सैन्य अधिकारियों के अनुसार पश्चिमी बंदरगाह शहर होदयदाह के जाइदिया में दो हवाई हमलों में इमारत को ध्वस्त किया गया। इस इमारत में 40 लोग रहते थे, जिनमें से अधिकतर हाउती विद्रोही शामिल हैं।
लाइवइंडिया.लाइव.कॉम  से साभार  
Back to top button