सेना ने कहा- अमरनाथ हमला कोशिशों को पीछे धकेलने…

भारतीय सेना ने अमरनाथ यात्रा हमले को सेना की ‘कोशिशों को पीछे धकेलने वाला कदम’ बताते हुए शनिवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में स्थिति नियंत्रण में है और सेना आतंकवादियों के खिलाफ अभियान जारी रखेगी. चिनार कोर्प्स कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल जेएस संधू ने मीडिया से कहा, ‘अमरनाथ यात्रा हमला हमारी कोशिशों को पीछे धकेलने वाला कदम था, लेकिन हम आतंकवादियों के खिलाफ अपना अभियान जारी रखेंगे. हम स्थिति में सुधार करते रहेंगे.”

सेना ने कहा- अमरनाथ हमला कोशिशों को पीछे धकेलने...

संधू ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है. सेना स्थितियों के खराब या चिंताजनक होने को लेकर अत्यधिक चिंतित नहीं है. स्थिति नियंत्रण में रहेगी. उन्होंने साथ ही कहा कि घाटी के युवा ‘देश की सेवा के लिए तत्पर हैं’. राज्य से सुरक्षा बलों में युवाओं की भारी संख्या में तैनाती से यह साबित होता है.

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में अपने हथियारों सहित लापता हुए जवान जहूर अहमद ठाकुर को लेकर संधू ने कहा कि उसके किसी आतंकवादी संगठन में शामिल होने की पुष्टि नहीं हुई है. संधू ने कहा कि हम उसकी तलाश कर रहे हैं.

 छह जुलाई को टेरिटोरियल आर्मी की 173 बटालियन के जवान ठाकुर के गंतमुला इलाके से अपने शिविर से एक एके-47 राइफल सहित लापता होने की खबर मिली थी.
Back to top button