सेंध काटकर चोरों ने 50 किलो मेंथा आयल उड़ाया, तीन दिन में चोरी की दूसरी वारदात

बहराइच। ग्राम मधवापुर निवासी एक ग्रामीण के घर में शनिवार रात घुसे चोरों ने चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया है | पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू की है।
मुर्तिहा कोतवाली अन्तर्गत ग्राम मधवापुर निवासी संतोष सिंह पुत्र बैजनाथ सिंह के घर के दीवार में सेंध काटकर शनिवार रात घर में घुसे चोरों ने घर में रखा लगभग 50 किलो मेंथा आयल चोरी कर लिया। कुछ अन्य कीमती सामान भी चोर समेट ले गए। सुबह दीवाल में सेंध कटी देख किसान के होश उड़ गए ।

पीड़ित किसान ने कोतवाली मुर्तिहा पुलिस टीम को चोरी की लिखित तहरीर दी है। गौरतलब हो कि 03 दिन के भीतर मधवापुर गांव में हुई चोरी की दूसरी घटना है। बढ़ती चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार का कहना है कि चोरी की तहरीर मिली है जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

Back to top button