सुषमा स्वराज ने पाकिस्तानी इस महिला को दिया मेडिकल वीजा

नई दिल्ली: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने एक मानवीय कदम के तहत आज कैंसर पीड़ित एक पाकिस्तानी महिला को भारत में इलाज के लिए वीजा का आश्वासन दिया. सुषमा ने फैजा तनवीर नाम की इस महिला को चिकित्सा वीजा जारी करने के फैसले की जानकारी टि्वटर पर दी.सुषमा स्वराज ने पाकिस्तानी इस महिला को दिया मेडिकल वीजा

पाकिस्तान की रहने वाली फैजा ने रविवार को ट्विटर पर लिखा , “मैम जी आप मेरे लिए मां ही हैं, प्लीज मुझे मेडिकल वीजा दे दें. आजादी के 70वें साल की खुशी में मेरी मदद कर दें, धन्यवाद.”


इसके बाद सुषमा स्वराज ने ट्वीट करते हुए फैजा को जवाब देते हुए लिखा, ‘‘भारत के स्वतंत्रता दिवस पर आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद. हम आपको भारत में आपके उपचार के लिए वीजा दे रहे हैं.’’ फैजा ने सुषमा से चिकित्सा वीजा दिए जाने का आग्रह किया था. उसने कहा था कि उसे यह वीजा देने से इंकार नहीं किया जा सकता क्योंकि भारत अपना 70वां स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाने वाला है.

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी को मिले ऐसे-ऐसे सुझाव- इस तरह करेंगें स्वतंत्रता दिवस को संबोधन

बता दें फैजा करीब एक महीने से वीजा के लिए कोशिश कर रही हैं. इससे पहले वह पीएम मोदी, सलमान खान, गुरमीत राम रहीम आदि से ट्विटर पर मदद की मांग कर चुकी हैं.

Back to top button