सुषमा स्वराज ने जताई उम्मीद , आईएसआईएस द्वारा अपहरण किये गए 39 भारतीय हो सकते हैं इराक की जेल में

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने उम्मीद जताई है कि आईएसआईएस ने जिन 39 भारतीयों का अपहरण किया था वह इराक की जेल में कैद हो सकते हैं. विदेश मंत्री ने कहा कि उन्हें वहां से निकालने के लिए कोशिशें की जा रही हैं.सुषमा स्वराज ने जताई उम्मीद , आईएसआईएस

पीड़ितों के परिवार वालों के साथ बातचीत में सुषमा स्वराज ने उम्मीद जताई कि इराक के बदुश जेल में 39 भारतीय कैद हो सकते हैं, जिन्हें आतंकी संगठन आईएसआईएस ने अगवा कर लिया था. बदुश गांव, मोसुल से 31 किलोमीटर की दूरी पर है. बीते दिनों मोसुल को आईएसआईएस के चंगुल से आजाद करा लिया गया है. मोसुल के आजाद होने के बाद अब वहां पूरी तरह से इराक की सरकार का नियंत्रण स्थापित हो चुका है. इसके बाद से यह उम्मीद जगी है कि जल्द ही अगवा हुए भारतीयों को वहां से निकाल लिया जाएगा.

आपको बता दें कि 13 जुलाई को विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह ने बगदाद में इराक के विदेश मंत्री इब्राहिम अल जाफरी से मुलाकात की थी और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का एक पत्र उन्हें सौंपा था.

इससे पहले विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा था कि इराक में भारत के राजदूत और अरबिल में महावाणिज्य दूत (Consul General) को प्राथमिकता के साथ भारतीय नागरिकों का पता लगाने के प्रयास करते रहने के निर्देश दिये गये हैं.

Back to top button