सुषमा स्वराज को सता रही सउदी में फंसे भारतीयों की चिंता

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने रियाद स्थित भारतीय दूतावास से कहा कि वह उन्हें हैदराबाद निवासी उस 32 साल के व्यक्ति के बारे में सूचना देता रहे जिसे लूटपाट के मामले में सउदी अरब की एक अदालत में एक साल की कैद और 300 कोड़े मारने की सजा सुनाई है। सुषमा ने दूतावास को यह निर्देश तब दिया जब मोहम्मद मंसूर हुसैन के परिवार ने ट्विटर पर विदेश मंत्री से मदद की गुहार लगाई और उन्हें बताया कि वे बहुत गरीब हैं और वकील का खर्च वहन नहीं कर सकते।
विदेश मंत्री ने ट्वीट में जवाब दिया, ‘‘कृपया चिंता नहीं करें. हमारा दूतावास हर चीज कर रहा है.’’ उन्होंने रियाद स्थित भारतीय दूतावास से कहा, ‘‘कृपया मुझे इस मामले के बारे में सूचित कराते रहें।
उन्होंने रियाद स्थित भारतीय दूतावास से कहा कि कृपया मुझे इस मामले के बारे में सूचित कराते रहें। बता दें कि इससे पहले फ्रांस में कैंसर की पीड़ा भोग रहे राजस्थान मूल के शिवचरण घीया और उनकी पत्नी को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने उनकी सुविधानुसार स्वदेश लाने का भरोसा दिलाया था। इस संबंध में विदेश मंत्री स्वराज ने फ्रांस में भारत के राजदूत मोहन कुमार को निर्देश दिया है कि वह कैंसर पीड़ित पीआईओ के भारत आने की व्यवस्था करें।
गौरतलब है कि शिवचरण मूलत: राजस्थान के उदयुपर के रहने वाले हैं और कैंसर से पीड़ित हैं। उनकी पत्नी भी ऑर्थराइटिस से पीड़ित हैं। उन्होंने यू-ट्यूब पर संदेश डालकर विदेश मंत्रालय से मदद मांगी थी।





