सुशांत सिंह राजपूत को याद कर भावुक हुए अनुपम खेर

मुबंई। सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ का आज शाम 7:30 बजे डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर प्रीमियर होगा। ‘दिल बेचारा’ मुकेश छाबड़ा के निर्देशन में बनी एक रोमांटिक फिल्म हैं। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इन्तजार हैं। ट्विटर पर भी सुशांत सिंह राजपूत का नाम सुबह से ही ट्रेंड कर रहा हैं। वहीं दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने सुशांत को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक भावुक नोट लिखा हैं।
अनुपम खेर ने ट्विटर पर दो तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा-‘प्यारे सुशांत सिंह राजपूत! आज आपकी फिल्म ‘दिल बेचारा’ रिलीज होने जा रही है। आप भौतिक दुनिया में हमारे साथ नहीं है और हमें हमेशा इस बात का दुख रहेगा। पर आपकी ये फिल्म हम सब दिल की आंखों से देखेंगे। और हर आंख से आंसू बहेगा। हम आपको मिस करते हैं! प्यार।’

प्यारे सुशांत सिंह राजपूत! आज आपकी फ़िल्म ‘दिल बेचारा’ रिलीज़ होने जा रही है।आप भौतिक दुनिया में हमारे साथ नहीं है और हमें हमेशा इस बात का दुख रहेगा।पर आपकी ये फ़िल्म हम सब दिल की आँखों से देखेंगे।और हर आँख से आँसू बहेगा।हम आपको मिस करते है!प्यार। अनुपम@itsSSR #DilBechara pic.twitter.com/w1Ql7dvCci
— Anupam Kher (@AnupamPKher) July 24, 2020

अपने इस पोस्ट के साथ अनुपम खेर ने जो दो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें से एक तस्वीर साल 2016 में रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ की हैं। इस फिल्म में अनुपम खेर ने सुशांत के पिता का किरदार निभाया था। वहीं अनुपम द्वारा शेयर की गई दूसरी तस्वीर उनकी आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ का पोस्टर हैं। इस फिल्म में सुशांत के अपोजिट अभिनेत्री संजना सांघी लीड रोल में हैं। यह फिल्म साल 2014 के हॉलीवुड फिल्म ‘द फॉल्ट इन ऑवर स्टार्स’ का हिंदी रीमेक है। युवा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में सुसाइड कर ली थी।

Back to top button