सुबह-सुबह नहाना जरूरी, लेकिन उतना ही खास है रात में शॉवर लेना, जानिए- क्यों?

सुबह नहाने के साथ दिन की शुरुआत करने की बात ही कुछ और है। लेकिन हम यहां बात करेंगे नाइट शॉवर की, यानी ऑफिस से थक हारकर घर लौटाने या दिन भर घर का काम निपटाने के बाद नहाने के बारे में। कई लोगों में सोने से पहले नहाने की आदत होती है। जानिए इसके फायदे –
1. अच्छी नींद: सोने से पहले नहाने से अच्छी नींद आती है और अच्छी नींद आपको तरोताजा रखने के लिए बहुत जरूरी है। न्यूयॉर्क के मोंटेफिओर मेडिकल सेंटर ने भी अपने अध्ययन में कहा है कि सोने से डेढ़ घंटे पहले नहाना फायदेमंद है। तो जिन लोगों को नींद नहीं आती है, वो यह उपाय आजमा सकते हैं।
ये भी पढ़े: अब 7 साल बाद सामने आया धोनी का ये सबसे बड़ा राज़, 2011 वर्ल्डकप विनिंग सिक्स मारने के बाद…
2. दिनभर की गंदगी के मुक्ति: दिन भर ऑफिस या घर में काम करते समय तरह-तरह की गंदगी हमारे शरीर पर चढ़ जाती है। इसमें कीटाणु होते हैं, जिनके साथ सोना सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए नाइट शॉवर से इस गंदगी से मुक्ति पाना अच्छा होता है।
ये भी पढ़ें: SC के आदेश के बाद हजारों डिस्टेंस डिग्रियां खारिज, डिग्री बचाने का मात्र यह तरीका
3. बेहतर त्वचा: नाइट शॉवर हमारी स्किन के लिए अच्छा होता है। नेशनल स्लीप फाउंडेशन के मुताबिक, सोने से पहले चेहरा धोने से चमक बढ़ती है। झुर्रियों के साथ ही आंखों के इन्फेक्शन से छुटकारा मिलता है।





