सुबह उठते ही एक बार कर ले इस चीज का दर्शन, हमेशा के लिए हो जाओगे मालामाल

सुबह उठते ही इंसान जो चीज देखता है उसका दिन भी उसी के अनुसार बदलती है। इसीलिए घर से निकलते समय माताएं अपने बच्‍चों को दही खिलाती है जिससे उनके बच्‍चे का दिन अच्‍छा बीते। हमारे पुराणों मे कुछ ऐसी चीजों का वर्णन किया गया है जो अगर सुबह के समय घटित हों तो यह संकेत होता है कि आप का पूरा दिन शानदार बीतने वाला है।
सुबह उठते ही देखें ये चीजें:
सुबह उठ कर दोनो हाथों की हथेलियों को देखना शुभ माना जाता है। कहा जाता है हाथों में ब्रह्मा, देवी लक्ष्मी और देवी सरस्वती का वास होता है। इसलिए सुबह-सुबह इन्हें देखना शुभ माना जाता है।
घर से निकलते समय अगर सुबह-सुबह आपको गाय दिख जाए या कोई गाया का दूध निकाल रहा हो तो यह शुभ माना जाता है। गाय के बछड़े को दूध पीते हुए देखना भी शुभ माना गया है। 
सुबह-सुबह पक्षियों का दिखना एवं उनकी चहचहाट को सुनना भी शुभ होता है। इसके साथ ही सुबह के समय यदि आप को सफेद फूल, हाथी या अपना कोई मित्र दिख जाए तो उसे भी शुभ माना जाता है। 
सुबह के समय यदि आप को हवन होता दिखे या आग दिखे विशेष रूप से यदि वह अग्नि हवन कुंड की हो तो यह बेहद शुभ संकेत होता है। अग्नि आपके जीवन की सभी बुराईयों को जला कर आपके जीवन को शुभ बनाती है। 
पुराणो मे सुहागिन स्त्रियों को देवी का रूप माना गया है। सुबह सुहागन स्त्री का दिखना भी शुभ होता है। ऐसा कहा गया है कि यह स्त्री घर की ना होकर बाहर की होनी चाहिए। 
सुबह के समय अगर आरती होती द‍िखे तो इसे बहुत ही शुभ माना गया है। आरती मन के सभी विकारों को दूर करती है। 
मंदिर की घंटी सुनाई देना भी शुभ संकेत माना गया है। आप सुबह के समय घर से किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए निकले हैं और रास्‍ते में आपको मंदिर के दर्शन हो जाएं तो यह शुभ होता है। 
Back to top button