युवती ने खरीदी सॉसेज और निकला यूज्ड कंडोम

अर्जेंटिना। सुपर मार्केट से खरीदारी करना एक युवती को भारी पड़ गया। मार्केट से अपनी पसंद का सॉसेज लेकर वो घर पहुंची। घर पर जैसे ही उसने सॉसेज खाने के लिए निकाला तो उसमें से एक यूज किया हुआ कंडोम निकला।
इसे देखते ही युवती का पारा असामान पर पहुंच गया और उसने सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें शेयर करते हुए कभी सुपर मार्केट ना जाने की कसम खाई। तस्वीर शेयर करते हुए उसने लिखा कि मैने अपने चॉरिजो में एक बेहद बकवास चीज देखी और वो है कंडोम।
मैं कसम खाती हूं कि मैं अब कोई चीज नहीं खाऊंगी। मैंने से यह सॉसेज ल्युक सुपर बाजार से खरीदा था। तस्वीरें देखने के बाद कुछ यूजर्स ने यहां तक कहा कि उस कंडोम को देखकर लगता है कि उसे पहले यूज किया गया था जिसके बाद उस सॉसेज में डाला गया।





