सीरिया पर इजराइल ने 24 घंटे में किया दूसरा हमला, इस बार तो…

सीरिया ने इजराइल पर आरोप लगाया कि उसने होम्स प्रांत में एक एयरबेस को निशाना बनाया है. 24 घंटे के अंदर यह दूसरा ऐसा हमला है. सरकारी समाचार एजेंसी सना ने सैन्य सूत्र के हवाले से खबर दी है कि सीरिया के हवाई रक्षा प्रणाली ने रविवार को इजराइल के एक हमले को नाकाम कर दिया और टी-4 एयरबेस को निशाना बनाकर दागे गए दो रॉकेटों को मार गिराया. सूत्र ने बताया कि शेष रॉकेटों ने एक सैनिक की जान ले ली जबकि दो अन्य जख्मी हो गए. इसके अलावा हथियार डिपो को नुकसान पहुंचा है.

ब्रिटेन के ‘सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स’ ने बताया कि सीरिया के एक सैनिक समेत पांच लोगों की मौत हुई है. इसने कहा कि हमले ने रॉकेट डिपो को भी नष्ट कर दिया है. निगरानी संस्था ने कहा कि सीरियाई सेना के अलावा, एयरबेस पर ईरानी लड़ाके और हिज़्बुल्ला के अर्द्धसैनिक बल भी मौजूद थे. यह हमला इजराइल के सीरिया में हमला करने की बात स्वीकारने के कुछ घंटों बाद हुआ है. इज़राइल ने कहा कि उसने पड़ोसी देश से रॉकेट दागे जाने के जवाब में हमला किया है.

युवक ने रोकी व्हाइट हाउस के पास अपनी कार, तो पुलिस ने कर दिया ये हाल… जानकर पूरी दुनिया हैरान

संस्था ने कहा कि राजधानी के दक्षिण में हुए हमले में सीरियाई सैनिक और विदेशी लड़ाकों समेत 10 लोग मारे गए हैं. इजराइल ने ईरान और हिज़्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बनाने के नाम पर सीरिया पर सैकड़ों हवाई हमले किए हैं. इजराइल कहता है कि वह अपने कट्टर दुश्मन ईरान को सीरिया में सैन्य रूप से घुसने से रोकने के लिए दृढ़ है. सीरिया में ईरान समर्थित राष्ट्रपति बशर अल असद आठ साल की लड़ाई के बावजूद पद पर बने हुए हैं. इस लड़ाई में 3,70,000 लोगों की मौत हुई है.

Back to top button