सीतापुर में टूटा रिकॉर्ड, कोरोना के 32 नए केस आये सामने, संख्या 150 के पार

सीतापुर : कोरोना के मरीजों ने सीतापुर जिले अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। रविवार की सुबह आयी जांच रिपोर्ट में कोरोना के 32 नए केस सामने आए हैं। इनमें सर्वाधिक केस सीतापुर मुख्यालय स्थित आर्म्स पुलिस ट्रेनिंग महाविद्यालय में 19 केस आए हैं। जबकि शहर कोतवाली, ज़िला अस्पताल, रामपुर मथुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, थाना परिसर समेत अन्य स्थानों पर 13 और नए केस मिले हैं।

बड़ी संख्या में मरीजों के सामने आने से समूचे जनपद में हड़कंप मच गया है। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य महकमे के अधिकारी सकते में आ गए हैं। रविवार की सुबह आयी रिपोर्ट में सबसे ज्यादा मामले एपीटीसी में 19 लोग कोरोना पॉज़िटिव मिले हैं। शहर कोतवाली में भी कोरोना ने दस्तक देते हुए 4 लोगों को अपनी चपेट में लिया है। शहर के आवास विकास कॉलोनी, जिला अस्पताल, खीरी के मैगलगंज और सिधौली का एक एक मरीज शामिल है। रामपुर मथुरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की एक महिला, थाना परिसर में दो लोग पॉजिटिव मिले हैं। ऐसे में अब जिले में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 150 की संख्या को पार कर गया है। हालात यही रहे तो मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जाएगी। फिलहाल स्वास्थ्य महकमे की तैयारियां और कोरोना संक्रमण रोकने के तमाम दावे नाकाफी साबित हो रहे हैं। जिला प्रशासन इन मरीजों को फिलहाल संबंधित अस्पतालों में शिफ्ट कराने की तैयारियों में जुट गया है।

Back to top button