सीतापुर में कुछ ऐसे मनाई गई स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद की जयंती

सीतापुर। स्वतंत्रता की लड़ाई में अपना अनमोल योगदान देने वाले चंद्रशेखर आजाद की जन्म जयंती पर ग्रीकगंज स्थित काली मंदिर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आजाद हिन्द भगत संगठन के कार्यकर्ताओं ने कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए यहां लगी उनकी मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की।
सीतापुर के ग्रीकगंज में स्वर्गीय चंद्रशेखर आज़ाद की मूर्ति पर माल्यार्पण करते आज़ाद हिंद संगठन के कार्यकर्तासंगठन की ओर से प्रसाद के रूप में मिठाई का वितरण भी कराया गया। संगठन के नगर अध्यक्ष प्रभात अग्निहोत्री ने कहा कि हम सभी को स्व आजाद जी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए, जिन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी थी। देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने में भी रत्ती भर भी संकोच नहीं किया।
संगठन की ओर से कोरोना जैसी महामारी में भी जरूरतमंदों तक भोजन और जरूरत की सामग्री पहुंचाई। कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि जब तक कोरोना जैसी महामारी पूर्ण रूप से समाप्त नहीं हो जाती, तब तक हर कार्यकर्ता मानव सेवा में लगा रहेगा। कार्यक्रम में सूरज हिंदू, अभिमन्यु, सौरभ हिंदू, आयुष हिंदू, अंकित, दीपांशु हिंदू, अंशुल, राकेश उपस्थित रहे।





