सीएम योगी ने खिलाडिय़ों का बढ़ाया हौसला, किया सम्मानित

सैफई स्टेडियम का नाम मेजर ध्यानचंद के नाम पर रखने का ऐलान

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खेल दिवस पर अपने सरकारी आवास पर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खेलों में पदक हासिल करने वाले छह पुरुष खिलाडिय़ों को लक्ष्मण पुरस्कार और आठ महिला खिलाडिय़ों को रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से सम्मानित किया। साथ ही खिलाडिय़ों को चेक प्रदान किए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने इटावा के सैफई स्पोट्र्स स्डेडियम का नाम हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के नाम पर रखने का ऐलान किया। 
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रदेश में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है, उन्हें उपयुक्त मंच मिलने की जरूरत है, इसीलिए सरकार ने अवस्थापना सुविधाएं बढ़ाने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। सीएम ने खिलाड़ी राहुल चौधरी, बिजनौर को कबड्डी , शनीष मणि मिश्र, गोंडा को सॉफ्ट टेनिस, सिद्धार्थ वर्मा, इलाहाबाद को जिम्नास्टिक्स, दानिश मुज्तबा, इलाहाबाद को फुटबाल, मो. असब, मेरठ को शूटिंग और रजनीश कुमार मिश्र, लखनऊ को हाकी (वेटरन वर्ग)में उत्कृष्टï योगदान के लिए लक्ष्मण पुरस्कार (2016-17)प्रदान किए। वहीं महिला खिलाड़ी मजुला पाठक, देवरिया को हैंडबाल, सुशीला पवार, बागपत को भारोत्तोलन, श्रेया सिंह, इलाहाबाद को ताइक्वांडो, श्रेया कुमार, लखनऊ को सॉफ्ट टेनिस, गार्गी यादव, मेरठ को कुश्ती प्रीति गुप्ता, बलिया को खो-खो, रंजना, गोरखपुर को हाकी (वेटरन वर्ग), अंशु दलाल, बुलंदशहर को जूडो (वेटरन वर्ग)में उपलब्धि हासिल करने के लिए रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री ने भारतीय महिला राष्टï्रीय टीम की क्रिकेटर पूनम यादव और दीप्ति शर्मा को आठ-आठ लाख रुपये दिए। दोनों खिलाडिय़ों ने लंदन विश्वकप-2017 में प्रतिनिधित्व किया था। 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आबकारी विभाग में विशेष सचिव सुहास एलवाई को बीजिंग (चीन) में हुई एशियन पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप (2016) की एकल स्पर्धा में गोल्ड मैडल लाने पर दस लाख का पुरस्कार प्रदान किया। सुहास ने मई 2017 में एंटालिया (टर्की) में हुई ओपेन इंटरनेशनल पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल और युगल वर्ग में स्वर्णपदक हासिल किए थे।

Back to top button