सीएम बनने के बाद तीसरी बार बनारस जाएंगे योगी

काशी में दो दिन तक प्रवास के दौरान कई महत्वपूर्ण बैठकों में लेंगे हिस्सा

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
Captureलखनऊ। यूपी का सीएम बनने के बाद योगी आदित्यनाथ तीसरी बार बनारस का दौरान करने जा रहे हैं। वह आज दोपहर बाद बनारस के लिए रवाना होंगे। काशी में अपने दो दिवसीय दौरे में क्षेत्र के विकास व कानून व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर बैठक करेंगे। वह सरकार की प्राथमिकता वाले कार्यों के प्रगति की समीक्षा भी करेंगे।
सीएम योगी आज दोपहर बाद हेली कॉप्टर से बनारस की पुलिस लाइन पहुंचेंगे। काशी प्रवास के दौरान आयुक्त सभागार में पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगे। वे सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे और 27 अगस्त को विकास कार्यों के निरीक्षण के साथ ही अब तक की प्रगति की समीक्षा करेंगे। बताया जा रहा है कि सीएम योगी कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद की जन्मस्थली लमही में विकास कार्यों का जायजा लेने भी जाएंगे। जहां वे खुली बैठक में गांव वालों से संवाद करेंगे। वह होटल रमाडा में प्रधानाचार्यों के साथ विचार विमर्श और डिनर करेंगे। इसके अलावा सीएम कई जगहों का निरीक्षण भी करेंगे, इसमें कैंट थाना, पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल व गोइठहां एसटीपी शामिल है। सीएम ट्रेड फैसिलिटेशन सेंटर का निरीक्षण करने भी जाएंगे।

Back to top button