सीआईसी: RTI के तहत जवाबदेह है BCCI, 15 दिवस में तैयार करे तंत्र
भारत के केंद्रीय सूचना आयोग ने कहा है कि बीसीसीआई सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत काम करेगा और उसकी धाराओं के अंतर्गत देश के लोगों के प्रति जवाबदेह होगा।
आयोग ने आरटीआई प्रावधानों के अंतर्गत सूचना के आवेदन प्राप्त करने के लिए बीसीसीआई को 15 दिन के अंदर ऑनलाइन और ऑफलाइन तंत्र तैयार करने के निर्देश भी दिए हैं।





