सीआईएसएफ की महिला जवान होगी पुरुषों की बटालियन में तैनात…

नई दिल्ली। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में तैनात महिला कॉन्सटेबल ने की तैनाती पुरुषों की बटालियन में की जा रही है। आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे हो सकता है। हम आपको बता दें कि उसने सेक्स चेंज करा लिया है और साथी महिला कॉन्सटेबल से शादी भी कर ली है। उसकी गोपनीयता की सुरक्षा के लिए उसकी पहचान उजागर नहीं की जा रही है।

महिला जवान को आधिकारिक तौर पुरुष जवानों की कैटगिरी में तैनात करने किया गया है, क्योंकि उसने सीआईएसएफ की सभी शर्तों को पूरा कर दिया है। फरवरी में, सीआईएसएफ के तीन मेडिकल बोर्ड और ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज ने उसे पुरुष अधिकारी के रूप में पास किया। अब उसके दाढ़ी और मूंछ है और पुरुषों की तरह मस्कुलर बॉडी भी है।
हालांकि, उसका यह सफर इतना आसान नहीं था। पुरुष की तरह दिखने के लिए उसने कई सर्जरी करवाई। इस बीच उसे साथियों के ताने भी सुनने पड़े और मानसिक शोषण का भी सामना करना पड़ा है। बिहार की रहने वाली यह महिला कॉन्सटेबल साल 2008 में फोर्स में शामिल हुई थी। सालों तक चलने वाले सेक्स चेंज ऑपरेशन में उसे 10 लाख रुपए खर्च करने पड़े, जिसके लिए उसने लोन लिया था।
महिला से पुरुष बनी इस जवान का कहना है कि यदि भारत में समलैंगिक विवाह कानूनी रूप से मान्य होता, तो वह सेक्स चेंज सर्जरी नहीं कराती। भारत में समलैंगिकता के विरोध को दरकिनार करते हुए उसने अपनी साथी महिला पुलिस से शादी तक कर ली। सीआईएसएफ के अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जवानों में तैनात होने के लिए महिला पुलिस ने हर वो शर्त पूरी की है, जो एक पुरुष जवान करता है।
सीआईएसएफ की डीजी ओपी सिंह ने बताया कि उन्होंने इस मामले की जानकारी गृह मंत्रालय को दे दी है। यह मामला पिछले चार सालों से अटका हुआ था, लेकिन अब फैसला कर लिया गया है। हमारे रिकॉर्ड में अब वह पुरुष कॉन्सटेबल है।
यह भी पढ़ें: रामनाथ कोविंद को समर्थन नहीं, कांग्रेस उतारेगी अपना उम्मीदवार…
उसने बताया कि मई 2012 में ऑपरेशन पूरा हो गया था, और मैंने फोर्स में सेक्स चेंज के लिए आवेदन दिया था। हालांकि, कोई फैसला नहीं हुआ था और इस बीच साल 2013 में मैंने शादी कर ली। कुछ सहयोगी मुझे छेड़ते थे और मुझे मेरे पुराने नाम से ही बुलाते थे, लेकिन मैंने उन्हें नजरअंदाज कर दिया। सीआईएसएफ के अधिकारियों के सामने अब यह चुनौती है उन्हें अगली पोस्टिंग कहां दी जाए। सीआईएसएफ के एक अधिकारी ने कहा, कि यह एक अनोखा मामला था, लेकिन हमने एक स्टैंड ले लिया है।





