सिर पर असलहा तान घर से नकदी और जेवर ले गए बदमाश

सीतापुर: रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक घर में धावा बोल दिया। यहां से बदमाशों ने 25 हजार रुपये नकद व जेवरात चोरी कर लिए। इस दौरान परिवार के लोगों के विरोध करने पर बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। मामले में पुलिस ने छानबीन शुरु कर दी है।
सीतापुर के रामपुर मथुरा में बिखरा पड़ा सामान।रामपुर मथुरा के ग्राम गोंडा देवरिया निवासी जितेंद्र लाल श्रीवास्तव शुक्रवार की रात अपने घर पर सो रहे थे। रात तकरीबन दो बजे उनके घर पर कई सशस्त्र बदमाश घुस आए। इस दौरान आहट पाकर जितेंद्र का पुत्र चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव जाग गया। इस पर एक बदमाश नेे युवक पर असलहा तान दिया और उसके अन्य साथी घर से करीब 25 हजार रुपये नकद और करीब 75 हजार रुपये कीमत के जेवरात लेकर भाग निकले।
शोर मचने पर गांव के लोगों ने बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन बदमाश मौके से भाग निकलने में कामयाब रहे। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।

Back to top button