सिर्फ पूजा करने से नही साथ में करें ये काम तभी भगवान होंगे खुश, सारी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी…

भगवान की पूजा करना या उन्हें याद करना हर किसी को पसंद होता हैं। कहा जाता हैं कि जो व्यक्ति सुबह उठकर भगवान का ध्यान करता हैं या फिर सर्वप्रथम वह भगवान को याद करता हैं भगवान हमेशा उस व्यक्ति की मदद करते हैं। लेकिन आपने भी यह देखा होगा कि एक व्यक्ति भगवान की सुबह शाम दोनो समय पूजा तो करता हैं लेकिन उसे मनचाहा फल प्राप्त नही होता हैं या फिर वह हमेशा किसी न किसी परेशानी से परेशान ही रहता हैं। ऐसा सिर्फ इसलिए होता हैं क्योंकि उस व्यक्ति को पूजा के जो कुछ खास नियम उसके बारे में पूर्ण जानकारी नही होती हैं। जानकारी का अभाव ही व्यक्ति की बात भगवान तक न पहुँचने का कारण बनता हैं। आज आपको बताएंगे कि कौन सी वो बाते हैं जिनको पूजा करते समय हमेशा ध्यान रखना चाहिए।

पान का पत्ता

भगवान को प्रसन्न करने के लिए पूजा करते समय पान के पत्तो का प्रयोग करना चाहिए। और साथ ही साथ मे लौंग, इलायची, गुलकंद आदि भी चढ़ाना चाहिए। और ध्यान रखे पान का पत्ता पूरा साबुत हो।

पीले चावल

पूजा करते समय सदैव ही पीले चावल का उपयोग करना चाहिए। अखंडित चावल को हल्दी मिला कर के पीला कर ले, ऐसा करना बहुत ही शुभ व लाभकारी माना जाता है।

तेल व घी का दीपक

पूजा में धूपबत्ती की जगह तेल या घी का दीपक जलाना अत्यधिक शुभ माना जाता हैं।

बस 11 दिन और फिर इन तीन राशि वालो का करोड़पति बनना तय, मिलेगी हर ख़ुशी

ध्यान रखने योग्य बात

इस बात का आपको हमेशा ध्यान देना होगा कि तेल का दीपक हमेशा अपने बाएं हाथ की ओर और घी का दीपक दाएं हाथ की ओर ही जलाएं। ऐसा करना आपके लिए और भी ज्यादा शुभ माना जाएगा।

इनका इस्तेमाल कई बार कर सकते हैं

पूजा करना तो हर किसी को आता हैं और कुछ व्यक्ति अपने आप ही कुछ बातो को गलत व सही मान लेते हैं लेकिन गंगाजल, तुलसी के पत्ते, बिल्वपत्र और कमल के फूल का इस्तेमाल पूजा में कभी भी और कई बार किया जा सकता है क्योंकि, ये चारों बासी नहीं माने जाते। और इनका प्रयोग आपको पूजा के दौरान जरूर करना चाहिए।

भगवान का ध्यान

जब कभी आप पूजा करने जाए सर्वप्रथम भगवान का ध्यान करो और पूरी विधि के अनुसार आसन दें, स्नान करवाएं, धूप-दीप जलाएं, कुमकुम, फूल और प्रसाद चढ़ाएं। ये अति लाभकारी होगा।

विष्णु भगवान को पीला कपड़ा चढ़ाए

अगर आपको भगवान विष्णु को प्रसन्न करना हैं तो आपको पीले रंग का रेशमी वस्त्र जरूर चढ़ाना चाहिए इससे भगवान विष्णु बहुत जल्द ही प्रसन्न होते हैं।

 

Back to top button