साड़ी के नीचे यूं जींस पहनकर घूम रही थी लडकियाँ, फिर ये सच आया सामने, जानें क्या है सच
जयपुर।शहर में इन दिनों कंगना रनोट फिल्म मणिकर्णिका की शूटिंग कर रही हैं। फिल्म की शूटिंग के दौरान ही आमेर महल में एक मैग्जीन के लिए फोटोशूट किया गया। इस फोटोशूट के दौरान जब विदेशी मॉडल्स अजीब तरह से जींस के ऊपर साड़ी पहनकर आमेर महल के दीवान-ए-आम के पास आई तो वहां मौजूद हर शख्स इनको हैरानी से देखने लगा।

क्यों लोग हुए हैरान….
– वैसे तो शहर में हर दिन कहीं न कहीं कोई फैशन फोटोशूट होता ही रहता है, लेकिन आमेर महल में कंगना की अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के दौरान एक मैग्जीन का फोटोशूट कौतूहल का विषय बन गया।
इसे भी पढ़ें:- सरकार का बड़ा ऐलान, अब आधार से लिंक नहीं होने पर भी लोगों को मिलेगा…
– यहां फैशन शो में विदेशी मॉडल्स ने साड़ी के नीचे जींस पहन कर फोटोशूट करवाया।
आमेर महल में किसी विदेशी मैग्जीन की शूटिंग हो रही है। जहां फोटोशूट करने आई एक लड़की ने मॉडलिंग के दौरान साड़ी के नीचे जींस पहन रखी थी।





