‘साहित्य श्री‘ से पुरस्कृत हुए देशराज क्रांति

सुलतानपुर, 21 नवम्बर (UjjawalPrabhat.Com)। अन्तर्राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजे गए कवि देशराज क्रांति को प्रयागराज इलाहाबाद में कवि सम्मेलन में पुरस्कृत किया गया। जिससे उनके शुभचिंतकों में खुशी की लहर है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विकास खंड बल्दीराय के जरईकला के देशराज क्रांति को अन्तर्राष्ट्रीय कार्यक्रम के कवि सम्मेलन में ‘साहित्य श्री‘ पुरस्कार से नवाज़ा गया। उन्हें शाल व स्मृति चिन्ह भेटकर उनके द्वारा किये गये सराहनीय कार्य को लेकर उन्हें बधाईयां दी गयी। सम्मान समारोह में पूर्व शिक्षा मंत्री नरेन्द्र सिंह व पूर्व न्यायमूर्ति जेएन मिश्र हाईकोर्ट इलाहाबाद तथा कार्यक्रम के आयोजक डा. राजकुमार शर्मा के द्वारा श्री क्रांति को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान क्षेत्र के साहित्यकारों में रामदुलारे सिंह सुजान, सिद्धादास प्रेमी, सुभाष चौरसिया संघर्षी, इन्द्रजीत सिंह अर्चक, डा. हरिशंकर मिश्र, सुखपाल सिंह आदि ने उन्हें बधाई दी है।
नीरज तिवारी





