सावधान! मन पसन्द अदरक वाली चाय बन रही है जहर वाली चाय

क्या आपको भी चाय पीने की लत लगी है, या फिर आप भी उन लोगों में से हैं जो बिना अदरक के चाय नहीं पीते हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। हो सकता है कि अदरक आपके लिए जहर बन रहा हो। एक छापेमार में ये बात बता चली है कि अदरक को तेजाब से चमकाया जा रहा था।सावधान! मन पसन्द अदरक वाली चाय बन रही है जहर वाली चाय

 

आपको बता दें कि देश की सबसे बड़ी आजादपुर मंडी के आसपास 6 अदरक गोदामों पर छापे मारकर दिल्ली प्रशासन ने करीब 450 लीटर तेज़ाब पकड़ा है. इससे अदरक को धोकर चमकाने का काम चल रहा था। मंडी में बरामद तेजाब से गंदी और भद्दे अदरक को चमकाया जा रहा था, क्योंकि बाजार में जब भी आप अदरक खरीदने के लिए जाएंगे तब आप वही अदरक खरीदेंगे जो देखने में ठीक लग रहा हो। एक लीटर तेज़ाब से करीब 400 किलो अदरक धोकर चमका दी जाती है। तेज़ाब से धोने से उसके ऊपर का भद्दा हिस्सा या छिलका निकल जाता और अदरक चमकने लगता है।

ये भी पढ़े: तो ये है दाल के लिए 40 हजार टन का बफर स्टॉक बनाने की योजना

 

कुछ दिल्ली के और कुछ दिल्ली के बाहर के हैं जो स्वरूप नगर, मुकंदपुर, हैदरपुर, शालीमार बाग के अंदर हमसे अदरक लेकर जाते हैं और अड्डों के ऊपर वह केमिकल से धोकर कई जगह सप्लाई करते हैं। उनपर कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन डीसीपी ने कोई कार्रवाई अभी तक नहीं की है। वहीं, डॉक्टर का कहा है कि ऐसा चमचमाता अदरक या खूबसूरत ज़हर आजादपुर मंडी में खूब दिख रहा है। उन्होंने कहा कि बहुत लंबे समय तक अगर इसको खाया जाए तो कैंसर तक हो सकता है।  

 

Back to top button