सावधान : ठंडे पानी के शौक़ीन हैं तो ये खबर आपके लिए है

नई दिल्ली। गर्मियों में पानी की मांग और खपत बढ़ जाती है। लोग अपनी प्यास बुझाने के लिए जमकर ठंडा पानी पीते हैं। कुछ लोगों को तो इतना ठंडा पानी पिने की आदत होती है कि मानो बरफ खा रहे हों। लेकिन शायद आप ठंडे पानी के खौफनाक दुष्प्रभाव से अंजान हैं।

ठंडे पानी के शौक़ीन हैं तो ये खबर आपके लिए है

लोग कूल- कूल रहने के लिए ठंडा-ठंडा पानी पीते है। ठंडा पानी पीने के बाद शरीर को राहत तो जरूर मिलती है, लेकिन आने वाले समय में हमारे सुकून को छीन लेती है। जी हां ठंडा पानी पीने से भले ही हमें कुछ समय के लिए राहत मिल जाएं, लेकिन बाद में इसके नुकसान उठाने पड़ते हैं।  जानिए क्यों नहीं पीना चाहिए ठंडा पानी

अगर आपको पेट की समस्या रहती है और ऐसे में भी आप ठंडा पानी पीते है तो इससे आपकी पाचन प्रक्रिया में बिगड़ सकती है। ठंडा पानी पीने से नसें सिकुड जाती हैं और पाचन क्रिया काफी धीमी हो जाती है। जिसके कारण आपको पेट संबंधी कई समस्या हो सकती है। अच्छा होगा कि आप आज से ही ठंड पानी पीना बंद कर दें।

ठंडा पानी से सबसे ज्यादा नुकसान हमारे दिल को होता है। ठंडा पानी वेगस तंत्रिका को प्रभावित करता है, जिससे दिल की गति कम हो जाती है 

 यह भी पढ़े:  ठण्ड स्पेशल व्यंजन, स्वादिष्ट इंदौरी गराडू

इतना ही नहीं ठंडा पानी खाने के पोषक तत्वों  को खत्म कर देता है। अगर खाना खाने के बाद ठंडा पानी पीते है तो यह ओर भी ज्यादा नुकसानदायक होता है। व्यक्ति के शरीर का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस होता है और ठंडा चीज पीने से उसे शरीर के तापमान के बराबर लाने में शरीर की काफी ऊर्जा खर्च होती है। वहीं जो लोग खाने के बाद ठंडा पानी नहीं पीते है वे लोग उसी ऊर्जा का उपयोग भोजन को पचाने में करते हैं। जिस तरह ठंड से चीजें जम जाती है। उसी तरह अधिक ठंडा पानी शरीर में चीजों को सख्त बना देता है। जिस वजह से अक्सर कब्ज की शिकायत होती है।

 
Back to top button