सावधान! अगर हर रोज पीते हैं शराब, तो आपको भी हो सकता है स्कीन कैंसर

ज्यादा शराब पीने वाले व्यक्तियों में नॉन मेलोनोमा त्वचा कैंसर के होने का खतरा बढ़ जाता है। एक शोध में पाया गया है कि रोजाना दस ग्राम ज्यादा शराब लेने से बेसल सेल कार्सिनोमा (बीसीसी) का खतरा 7 फीसदी और स्किन स्क्ेवमस सेल कार्सिनोमा (सीएससीसी) का खतरा 11 फीसदी बढ़ जाता है। इस शोध का प्रकाशन ‘ब्रिटिश जर्नल ऑफ डर्मेटोलॉजी’ में किया गया है। ये नॉन-मेलनोमा त्वचा कैंसर के दो सामान्य प्रकार हैं।सावधान! अगर हर रोज पीते हैं शराब, तो आपको भी हो सकता है स्कीन कैंसर

 

शोध में कहा गया है कि पराबैंगनी विकिरण सीधे तौर पर बीसीसी और सीएससीसी से जुड़ा है, जबकि शराब और कैंसर का संबंध सटीक तौर पर परिभाषित नहीं है।शोध के लिए दल ने मेटा-विश्लेषण किया और 13 नियंत्रित मामलों/समूहों के निष्कर्षो की समीक्षा की।

ये भी पढ़ें: बाबा की बेबी हनीप्रीत जेल में बैठे-बैठे गायब करवा सकती है सबूत, खुफिया विभाग में मचा हडकंप

 

हॉर्वर्ड ची.एच. चान स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के एच. येन ने कहा, “मेटा विश्लेषण से शराब के बीसीसी और सीएससीसी से जुड़े होने के सकारात्मक साक्ष्य मिले हैं। बीसीसी व सीएससीसी के जोखिम शराब की खुराक पर निर्भर करते हैं।”

Back to top button