सारा अली को इस बड़े डॉयरेक्टर ने दिया अपनी फिल्म का ऑफर

नई दिल्ली। सारा अली खान की पहली फिल्म ‘केदारनाथ’ अभी भले ही रिलीज नहीं हुई है, लेकिन उनके पास फिल्मों के एक के बाद एक बंपर ऑफर आ रहे हैं। ‘केदारनाथ’ के अलावा जहां एक तरफ उनके पास रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंबा’ का ऑफर है, तो वहीं उन्हें इम्तियाज अली ने भी एक फिल्म का ऑफर दिया है। बता दें, सारा अली खान सैफ अली खान की बेटी हैं।
यह भी पढ़ें- देशभक्ति से भरे इन डायलॉग्स से कितने वाकिफ हैं आप
गौरतलब है कि हाल ही में रिलीज़ हुए ‘केदारनाथ’ के टीज़र में सारा अली को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं सुशांत सिंह राजपूत के साथ उनकी केमिस्ट्री कमाल की लग रही है। ‘केदारनाथ’ के टीज़र में इम्तियाज अली को सारा काफी पसंद आईं और उन्होंने सारा को अप्रोच किया। इम्तियाज ने सारा के साथ अपनी फिल्म की कहानी को लेकर चर्चा की। गुप्त सूत्रों के मुताबिक सारा ने इम्तियाज अली की फिल्म के लिए हां कर दी है।
वहीं सारा के पिता सैफ भी इस बात से काफी खुश हैं कि उनकी बेटी को करियर की शुरुआत में ही इम्तियाज अली जैसे उम्दा डॉयरेक्टर के साथ काम करने का मौका मिल रहा है। बता दें, सैफ खुद इम्तियाज के साथ फिल्म ‘लव आजकल’ में काम कर चुके हैं, जिसे काफी लोगों ने पसंद किया था।
The post सारा अली को इस बड़े डॉयरेक्टर ने दिया अपनी फिल्म का ऑफर appeared first on India Junction News.





