सामने आया बेरोजगारी का दिल दहला देने वाला मामला, जानें पूरा सच

अलवर।  देश में युवाओं के लिए सबसे बड़ी समस्या बनती जा रही बेरोज़गारी का स्तर काफी बढ़ रहा है। कमाई का कोई साधन न मिलने से आत्महत्या की ख़बरें लगातार सामने आती रहती हैं। अभी हाल ही में राजस्थान में आत्महत्या का एक वाक्य सामने आया है जिसका कारण नौकरी न मिलना है। बेरोजगारी का यह भयावह चेहरा दिल दहला देने वाला है, जिसमें हताश होकर तीन युवकों ने आत्म हत्या कर ली।

 
ये है पूरा मामला….
यह घटना राजस्थान के अलवर शहर की है जहां बुधवार को 6 दोस्तों ने नौकरी नहीं मिलने से परेशान होकर जान देने की प्लानिंग बनाई। जिसके बाद चार लोग शहर के एफसीआई गोदाम के पास ट्रेन के आगे कूद गए।  इनमें से 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।  दो दोस्तों ने अंतिम समय में आत्महत्या के लिए ट्रेन के आगे कूदने का फैसला बदल दिया और वे बच गए।
यहां  भी पढ़ें: आरोपी के बयान से सहमी पुलिस, मासूमों की टांग तोड़कर करता था रेप, फिर करता था..
बचे हुए युवकों के मुताबिक …
उन्होंने बताया कि आत्महत्या से पहले सभी का कहना था कि नौकरी तो लगेगी नहीं, जिसके चलते जिंदगी गुजारना मुश्किल है। ऐसे में जीवित रह कर क्या करेंगे? पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है जिसमे यह पता चला की आत्महत्या करने वाले युवकों में से एक सत्यनारायण मीणा ने घटना से कुछ घंटे पहले अपने फेसबुक अकाउंट पर हत्या का वीडियो- ‘माही द किलर’ को अपलोड किया था।  इस वीडियो में युवक की हत्या का दृश्य है।
युवकों का वर्णन….
रानी के बालो को कलां निवासी 24 वर्षीय मनोज मीणा, बुचीपुरी निवासी 22 वर्षीय सत्य नारायण मीणा, बरेला निवासी 17 वर्षीय राज मीणा, टोडाभीम के खेड़ी निवासी 22 वर्षीय अभिषेक मीणा सूबे के अलवर में पढ़ाई कर रहे थे।

Back to top button