सामने आई कनिका की सेहत की अपडेट, अब ऐसी है हालत

मुंबई : बेबी डॉल गाने से सुर्खियां बटोरने वाली सिंगर कनिका कपूर अपने जबरदस्त गानों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। इन दिनों वह कोरोना वायरस को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। दरअसल, लंदन से लौटी कनिका कोरोना वायरस की चपेट में हैं। जिसके चलते वह काफी वक्त से हॉस्पिटल में भर्ती हैं।
हाल ही में खबरें आई थीं कि सिंगर की सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ है और उनकी तबीयत ठीक नहीं है। लेकिन अब संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के डायरेक्टर डॉक्टर आर के धीमन ने कनिका की सेहत को लेकर एक अपडेट दिया है।
उनका कहना है- कनिका कपूर अब स्टेबल हैं और उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। वो अब नॉर्मली खाना खा रही हैं। मीडिया में जो ये खबरें फैल रही हैं कि कनिका बहुत बीमार हैं ये खबरें गलत हैं। बता दें कुछ समय पहले रिपोर्ट्स थीं कि कनिका कपूर का चौथा टेस्ट भी पॉजिटिव पाया गया है। चौथी बार कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद से कनिका कपूर के परिवार वाले काफी परेशान हो गए हैं। उन्होंने कनिका की सेहत को लेकर पीजीआई के डाक्टरों से चिंता जाहिर की है।
बता दें कनिका अपने जबरदस्त सॉन्ग्स को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। उनके गानों के कई लोग दीवाने हैं। लेकिन इन दिनों वह अपनी सेहत का काफी अच्छे से ख्याल रख रही हैं। वहीं कनिका कपूर ने कुछ समय पहले एक पोस्ट किया था। पोस्ट में उन्होंने अपनी हेल्थ की अपडेट दी थी। साथ ही ये भी बताया कि उन्हें घर जाने का इंतजार है।

Back to top button