सानिया मुनव्वर ने की राज्यपाल से मुलाकात

समर यूथ एसेम्बली में हिस्सा लेकर लौटी हैं सानिया
लखनऊ। यूनाइटेड नेशन्स में समर यूथ एसेम्बली से हिस्सा लेकर लौटी सानिया मुनव्वर ने राज्यपाल राम नाईक से भेंट की। इस दौरान सानिया मुनव्वर की मां आयशा और पिता मुनव्वर अंजार भी उपस्थित थे। राज्यपाल ने सानिया को अपनी पुस्तक ‘चरैवेति! चरैवेति!’ की अंग्रेजी प्रति भेंट की।
मुनव्वर अंजार ने राज्यपाल को दिव्यांग खिलाडिय़ों को सामान्य खिलाडिय़ों की भांति सुविधाएं देने के संबंध में एक ज्ञापन भी दिया। उल्लेखनीय है कि लखनऊ के ला मार्टिनियर गल्र्स कालेज की पूर्व छात्रा सानिया मुनव्वर बिप्पु, जापान की रित्सुमेकन एशिया पैसिफिक यूनिवर्सिटी में इन्टरनेशनल रिलेशन एण्ड पीस स्टडीज की पढ़ाई कर रही हैं। सानिया का चयन 9 से 13 अगस्त तक यूनाइटेड नेशन्स में आयोजित समर यूथ एसेम्बली में डेलीगेट के रूप में हुआ था, जिसमें सानिया ने हिस्सा लिया। इसके लिये उन्हें ‘आउट स्टैन्डिंग डेलीगेट 2017’ पदक भी प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त अब सानिया 10 मेम्बर टीम का नेतृत्व करेंगी, जो कि भारत के 7 शहरों में जाकर यूनाइटेड नेशन्स के विभिन्न एसडीजी पर काम करेंगी और भारत के साथ ही यूनाइेटड नेशन्स को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगी। इस काम के लिए सानिया को 4000 यूएस डालर की स्कॉलरशिप भी प्रदान की गई है।





