साइंस का अजब गजब कारनामा, जल्द ही बच्चे पापा की छाती से भी पी सकेंगे दूध

अभी तक आपने केवल महिलाओ को ही बच्चो को स्तनपान कराते हुए देखा होगा। लेकिन आपको बता दें कि यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन के कुछ छात्रों ने मिलकर ऐसी मशीन बनाई है जिसके द्वारा पिता भी अपने बच्चे को सीने से लगाकर स्तनपान करा सकेंगे। इस दवा का नाम डॉम्पेरिडॉन रखा गया है। रिसर्च करने वाले छात्रों का कहना है कि इस हॉर्मोन किट से पुरुष के शरीर में प्रोजेस्टिन हॉर्मोन बढ़ जाएगा। इसी हॉर्मोन की वजह से महिलाओं के स्तनों में दूध बनता है। दरअसल हार्मोन ट्रीटमेंट में प्रोलेक्टिन एक्टिव हो जाता है जिसके कारण कोई भी बच्चे को दूध पिला सकता है।

इस प्रोजेक्ट को लीड कर रही छात्र मैरियन क्लैरी का कहना है कि उन्होंने इसका नाम चेस्टफीडिंग किट रखा है। इस किट के साथ पुरुषों को महिलाओं के हार्मोन प्रोजेस्ट्रेरोन और डोम्परडोन दिए जाएंगे, जिससे पुरुषों में भी महिलाओं की तरह ब्रेस्टफीडिंग मिल्क बनने लगेगा। इसके बाद एक मशीन उनके चेस्ट पर फिट की जाएगी जिससे वह बच्चे को स्तनपान करा सकेंगे। दवा को पुरुषों के शरीर में तभी दिया जाएगा, जब उसकी पत्नी गर्भधारण करेगी ताकि बच्चा पैदा होने के बाद ही पुरुष उसे स्तनपान करा सकें।
रिसर्च छात्रों का कहना है कि इस पूरी प्रक्रिया में कुछ साइड इफेक्ट्स भी शामिल हैं, जो पुरुषों को बिल्कुल पसंद नहीं आएंगे। दरअसल, हार्मोन्स के जरिए जब पुरुषों में ब्रेस्ट मिल्क उत्पन्न किया जाएगा, उस दौरान प्रोजेस्टेरोन की वजह से उनके वक्ष स्थल में उभार आ सकता है। ये तबतक रह सकता है, जबतक वो इस हार्मोन को लेते रहेंगे। ये साइड इफेक्ट इस परीक्षण में बड़ी समस्या हो सकता है। हालांकि, इस दवा को लेने के बाद पुरुषों के स्तन बड़े हो जाएंगे और उन्हें ब्रा पहनने की भी जरूरत होगी। 
इससे पहले अमेरिका में एक पिता ने अपने बच्चे को ब्रेस्टफीडिंग करके दुनिया को चौंका दिया था। दरअसल, विस्कोन्सिन में कपल मैक्समिलन और उनकी पत्नी न्यूब्यूर के यहां बेटी का जन्म हुआ था। मां न्यूब्यूर को अपने नवजात को दूध पिलाने में दिक्कत आ रही थी। इसके बाद न्यूब्यूर के पति मैक्समिलन ने सप्लीमेंटल नर्सिंग मेथड के जरिए बेटी को दूध पिलाया। उस समय सोशल मीडिया पर पिता के ब्रेस्टफीडिंग कराते हुए फोटो को काफी लोगों ने शेयर किया था और तस्वीर ने दिल जीत लिया था।
Back to top button