सही समय पर जान लें गुणों से भरे पपीते के फायदे के साथ होते हैं कई नुकसान….

आप खुद को Fit रखने के लिए तरह-तरह की चीजें अपनाते हैं। कई बार हम बहुत सी पोष्टिक चीजें खाते तो हैं लेकिन उनका फायदा नहीं मिल पाता और कई बार तो ये फायदे की जगह नुकसान भी पहुंचाना शुरू कर देतीं हैं। क्या आप जानते हैं, आपके साथ ऐसा क्यों होता है। दरअसल, इसका कारण होता है इनका गलत समय या गलत मात्रा में इसे खाना। आपको बता दें कि जितना खानपान का ध्यान रखना जरूरी है उतना ​ही अहम यह भी है कि किस समय और कितनी मात्रा में खाएं।सही समय पर जान लें गुणों से भरे पपीते के फायदे के साथ होते हैं कई नुकसान....

पपीता एक ऐसा फल है जिसे Health के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। कहा जाता है पपीते के बीच से लेकर उसका छिलका तक Protien और Calorie से भरपूर। फाइबर से भरपूर पपीता पेट से लेकर चेहरे तक की समस्या दूर करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर पपीते को ज्यादा मात्रा में खाया जाए तो इसके काफी साईडइफेक्ट भी होते हैं, जिससे कई परेशानियां सहनी पड़ती है। जानिए इस फल के कुछ SideEffects भी।

डॉक्टर अक्सर प्रेगनेंट महिलाओं को पपीता खाने से बचने की सलाह देते हैं। दरअसल पपीता के बीच और जड़ बच्चे को नुकसान पहुंचाते हैं। पपीते में Latex की मात्रा बहुत ज्यादा होती है जिससे कई बार Miscarriage जैसी परेशानी आ जाती है।

पपीते को जहां कब्ज से राहत देने वाला माना जाता है वहीं दूसरी ओर इसके ज्यादा सेवन से पेट खराब भी हो सकता है। इसलिए इसे सही मात्रा में ही खाना चाहिए। पपीते में Pappen मौजूद रहते हैं जिससे आपको एलर्जी हो सकती है। ज्यादा खाने से आपको सूजन, चक्कर आना, सिरदर्द जैसी परेशानी भी हो सकती है।

Back to top button