सलमान की रील लाइफ मां का वीडियो वायरल, पद्मावती फिल्म पर कही ये बातें

जयपुर.राजस्थान के सुमेरपुर से कांग्रेस टिकट पर विधायक रही पूर्व मंत्री बीना काक के पद्मावती फिल्म पर दिए गए बयान का राजपूत समाज से जुड़े कांग्रेस के ही नेताओं ने विरोध जताया है। काक का यू ट्यूब पर 1 मिनट 13 सैकंड का वीडियो वायरल हुआ है। यह सुमेरपुर स्थित उनके फार्म हाउस का ही है। हालांकि यह किस तिथि का है यह सुनिश्चित नहीं लेकिन पिछले आठ-दस दिन का ही बताया जा रहा है। यह बात उन्होंने वहां स्वागत के लिए पहुंचे कार्यकर्ताओं कांग्रेस नेताओं को कही। बता दें की बीना काक कई फिल्मों में सलमान की मां का किरदार कर चुकी हैं। जानें वीडियो पर क्या लगे आरोप…

– वीडियो में वह कह रही है कि फिल्म में ऐसा कुछ भी नहीं। और कुछ है भी तो यह ऐतिहासिक कहानी थोड़े ही है। इस बयान को वीडियो सहित कांग्रेस के ही जिला उपाध्यक्ष बांगड़ कॉलेज छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष यशपालसिंह कुंपावत ने सोशल मीडिया पर वायरल कर काक को आड़े हाथों लिया है।
– कुंपावत का कहना है कि इस बयान से काक फिल्म इंडस्ट्री को खुश कर छोटा मोटा रोल भले ही ले ले। लेकिन यह महासती रानी पद्मिनी का अपमान है। देश के लाखों लोग जो इतिहास को सुरक्षित रखने स्वाभिमान की लड़ाई लड़ रहे हैं यह उनकी भावनाओं के साथ खिलवाड़ है।
– कुंपावत के बयान पर बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया जारी की है। उधर, भास्कर ने मामले में पूर्व मंत्री काक का पक्ष जानने का प्रयास किया लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया।

ये भी पढ़ें: सलमान खान को किया OUT, धमाकेदार सीक्वल में अक्षय कुमार के साथ ये स्टार FINAL!!

यू ट्यूब पर वायरल हुए 1 मिनट 13 सैकंड के वीडियो में यह कहा पूर्व मंत्री बीना काक ने

– पद्मावती…अब कोई फिल्म ही नहीं देखी, किसी को पता नहीं कि फिल्म में है क्या। लेकिन बवाल मचा दिया। कोई… जो लोगों ने देखी है वो फिल्म। उनमें ऐसी कोई बात ही नहीं। और कोई बात छोटी-मोटी है भी तो वो तो फिल्म है। कोई ऐतिहासिक कहानी थोड़ते ही है, जिसे फिल्म प्रोड्यूसर ने बनाया। बगैर देखे इसकी गर्दन काट देंगे। उसकी नाक काट देंगे … और ये कर देंगे। ये अपने धर्म में नहीं होना चाहिए।

Back to top button