आपको सर्दी में भी फिजिकली स्ट्रॉन्ग रखेंगी ये चीजें

कहा जाता है कि ठंड में लिया गया पोषण आहार आपको पूरे साल फिट रख सकता है. खान-पान के चलते वैवाहिक जीवन भी प्रभावित होता है. खाने-पीने की कुछ चीजें जहां शादीशुदा जीवन को खुशहाल बनाती हैं वहीं कुछ चीजें ऐसी भी हैं जिनके सेवन से वैवाहिक जीवन पर बुरा असर पड़ता है. लेकिन यदि आप अपने खान-पान में ऐसी चीजें शामिल कर लेंगे तो किसी तरह की कमजोरी नहीं होगी साथ सर्दी में ये चीजें आपको गजब की ताकत भी देंगी और फायदा भी पहुंचाएंगी. 

ऐसी चीजें सिर्फ पुरुषों के लिए ही नहीं बल्कि महिलाओं के लिए भी फायदेमंद हैं. खाने-पीने में प्रोटीन से भरपूर चीजों का सेवन करने से एनर्जी लेवल बना रहता है. इसलिए डाइट में विटामिन बी, विटामिन ई और जिंक से भरपूर तत्व शामिल करने चाहिए. ये भी वैवाहिक जीवन की कामयाबी के लिए आवश्यक होते हैं. इन तत्वों का सेवन सोने से पहले करना सबसे अच्छा होता है.

ये भी पढ़ें: फिट रहने के लिए खाने से भी ज्यादा जरूरी है पीना

लव-हॉर्मोन्स के लिए बेस्ट है केला

यदि आप सिर्फ ये सोचकर केले का सेवन करते हैं कि इससे वजन बढ़ेगा तो ऐसा बिलकुल नहीं है. केला एक ऐसा फल है जिसे हर किसी को डाइट में शामिल करना चाहिए. इसमें पोटैशियम और विटामिन बी-6 भरपूर मात्रा में पाया जाता है. केले में पाए जाने वाले ये तत्व कथित लव-हॉर्मोन्स को सक्रिय करने का काम करते हैं और आपको अत्यधिक ताकत देते हैं.

रिश्ते को प्रगाढ़ बनाता है रेड मीट

रेड मीट खाना भी बेहद फायदेमंद है. इसमें एल-कार्निटिन नामक बेहद प्रभावी तत्व पाया जाता है. यह तत्व खासतौर पर पुरुषों के लिए बेहद फायदेमंद होता है क्योंकि यह पुरुषों के टेस्टोस्टेरॉन के स्तर को बढ़ाने का काम करता है. इससे शारीरिक संबंधों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है. इससे पति-पत्नी का रिश्ता प्रगाढ़ बनता है.

ये भी पढ़ें: जानिए धनिया रखने का सही तरीका, लंबे समय तक रहेगा हरा भरा

मूड को बूस्ट करता है चॉकलेट

यदि आप सिर्फ मजे के लिए चॉकलेट खाते हैं समझिए बहुत अच्छा करते हैं. चॉकलेट में फिनलेथैलामिन नामक तत्व पाया जाता है. यह तत्व मूड को बूस्ट करने का काम करता है. इसके इस्तेमाल से मूड बेहतर बनता है और वैवाहिक संबंधों में मधुरता आती है.

शादीशुदा जिंदगी को बेहतर कर देगा लहसुन

लहसुन के कई फायदों के बारे में हम पहले भी आपको बता चुके हैं. वहीं लहसुन रोमांस बढ़ाने में काफी कारगर साबित हो सकता है. अगर आपकी नई-नई शादी हुई है तो आपको अपनी डाइट में लहसुन को अनिवार्य रूप से शामिल कर लेना चाहिए. लहसुन का सेवन करने से अंगों में ब्लड-सर्कुलेशन बढ़ता है.

ये भी पढ़ें: आपके खाने को और भी टेस्टी बना देंगे ये कमाल के कुकिंग टिप्स

पालक का आयरन बनाएगा फौलाद

लहसुन की तरह पालक में रोमांटिक लाइफ में इजाफा करने के लिए काफी कारगर साग है. इसकी हरी पत्तियों में सेहत का खजाना छुपा है. पालक में आयरन की भरपूर मात्रा होती है जोकि ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में काफी मददगार होता है. साथ ही इसके सेवन से शरीर में ताकत भी आती है.

Back to top button