सर्दी में चाहते है बीमारी से बचना तो केवल खाएं ये चीज

गुड़ गन्ने के रस से तैयार किया जाता है और किचन में इसका अपना अलग स्थान होता है। खानपान के अलावा गुड़ का आयुर्वेद में काफी महत्व बताया गया है। गुड़ शरीर में खून की कमी होने से रोकता है साथ ही यह एक एंटीबॉयोटिक की तरह भी काम करता है। सर्दी के मौसम में गुड़ का सेवन करना सभी उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद रहता है। आज हम आपको बताएंगे कि सर्दी के मौसम में गुड़ खाने के 5 फायदें क्या है।
1. फेफड़ों को करे हेल्दी
गुड़ में सेलेनियम होता है और यह एक एंटीऑक्सिडेंट का काम करता है। ये गले और फेफड़ों को इंफेक्शन से बचाता है और उन्हें स्वस्थ रखने में मदद करता है।
ये भी पढ़े: दिवाली से ठीक पहले जुआ और शराब के चक्कर में 96 लोगों को किया गया गिरफ्तार
2. नाक की एलर्जी में फायदेमंद
जिन लोगों को नाक की एलर्जी बार-बार होती है उन्हें सुबह भूखे पेट 1 चम्मच गिलोय और 2 चम्मच आंवले के रस के साथ गुड़ का सेवन करना चाहिए। ऐसा रोजाना करने से नाक की एलर्जी में फायदा मिलता है।





