सर्दियों में ऐसे रखें बालों का ध्यान, रूसी की समस्या हो जाएगी गुम

नई दिल्ली। सर्दियां आते ही सबको खुश्क त्वचा, फटे होंठ, बालों में रूसी आदि चीजों के होने की टेंशन सताने लगती है। ठंडक में अपनी त्वचा और बालों का खासा ध्यान देना ज़रूरी होता है, क्यूंकी ये दोनों चीज़ें मौसम में बदलाव के कारण सबसे पहले प्रभावित होती हैं। अगर हम बात करें बालों में रूसी की तो ठंड में यह समस्या ज़्यादातर लोगों को हो जाती है जिससे निपटने के लिए लोग कई उपाए करते हैं, लेकिन रूसी कम या खतम नहीं होती है। आज हम आपको बताएंगे रूसी खत्म और कम करने के नुसख़ों की जिससे आपकी इस समस्या का निवारण होगा।

सर्दियों में ऐसे रखें बालों का ध्यान, रूसी की समस्या हो जाएगी गुम……
इस मौसम में बालों की ट्रिमिंग कराना उचित रहता है। सर्द हवाएं बालों को रूखा व बेजान बना देती हैं, जिससे बाल टूटने और दोमुंहे होने की समस्या हो जाती है।
सर्दियों के सप्ताह में एक बार गर्म नारियल तेल या बादाम तेल से स्कैल्प की मसाज जरूर करें। इससे बालों का रूखापन दूर होगा।
इस मौसम में बालों को जितना हो सके उतना ढककर रखें, अन्यथा बाल रूखे हो सकते हैं।  जूड़ा, विग्स, वीव्ज स्टाइल बनाएं और हेड स्कार्फ का इस्तेमाल करें।
सर्दियों के दौरान आपका ध्यान बालों की अच्छे से कंडीशनिंग करने पर होना चाहिए।
बालों को हर रोज धोने से बचें। हर दिन बाल धोने से सिर में मौजूद प्राकृतिक तेल सूख जाएगा और इससे आपके बाल नमी के बिना अस्वस्थ व बेजान नजर आएंगे।

Back to top button