तो सर्दियों में इन तरीकों से रखे अपने बच्चे की सेहत का खास ख्याल

सर्दिया शुरू हो गयी है,वैसे तो ये मौसम बहुत अच्छा लगता है पर इस मौसम में अधिक ठण्ड पड़ने के कारण सेहत का खास ध्यान रखना पड़ता है,खासकर छोटे बच्चो की सेहत का वर्ना अापके बच्चे बीमार पड़ सकते हैं. सर्दियों के मौसम में इन्फेक्शन होने का खतरा अधिक हो जाता इसलिए अगर आप सर्दियों के मौसममे भी अपने बच्चे को स्वस्थ रखना चाहती है तो अापकाे कुछ बातों का ध्यान रखना ज़रूरी है. 
ये भी पढ़ें: अब सिल्वर स्क्रीन पर उर्वशी-सुशांत की जोड़ी मचाएगी धूम, जानिए कैसे?
1- सर्दियों में मौसम में अपने बच्चों को तले भुने खाने का सेवन ना करवाए,इसके बदले उन्हें पौष्टिक अाहार दें.
2- रोज रात को सोने से पहले थोड़े से बादाम को लेकर पानी में डाल दे,सुबह होने पर इसके छिलके निकालकर इनको घिस ले और फिर गुनगुने दूध में डालकर अपने बच्चे को पिलाएं.
3- सर्दियों के मौसम में अपने बच्चो को थोड़ी देर के लिए धुप में भी बैठने को कहे. धुप में जाने से आपके बच्चे के शरीर को विटामिन डी मिलेगा, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है.
ये भी पढ़ें: महीनो से चल रही छानबीन में शीना बोरा हत्याकाण्ड में आया नया मोड़
4- इस मौसम में बच्चों को ठंडी चीजों का सेवन बिलकुल भी ना करवाए.
5- खाना खाने से पहले अपने बच्चो के हाथो को एंटी बैक्टीरियल साबुन से हाथ धुलवाएं, जिससे उनके हाथो से सभी कीटाणु निकल जाये.





