सर्च इंजन कंपनी गूगल अपने सालाना कॉन्फ्रेंस की करने जा रहा है शुरूआत

7 मई से सर्च इंजन कंपनी गूगल अपने सालाना कॉन्फ्रेंस की शुरूआत करने जा रहा है। कैलिफोर्निया में होने जा रहे इस सालाना इवेंट में कईं बड़े प्रोडक्ट पेश होने वाले हैं। खबर है कि इन प्रोडक्ट्स में सस्ता Google Pixel 3, Android Q OS जैसी कईं चीजें शामिल हैं। कंपनी 7 मई को जिस प्रोडक्ट लो लेकर लोगों को टीज कर रही है, माना जा रहा है कि संभवतः यह सस्ता गूगल पिक्सल फोन हो सकता है। इसके अलावा जानिए किन प्रोडक्ट्स पर रहेगी लोगों की नजर।

Android Q को लेकर आ सकती है और अपडेट

जो लोग बड़ी ही बेसब्री से एंड्रायड के नए ऑपरेटिंग सिस्टम का इंतजार कर रहे हैं उनके लिए खबर है कि गूगल अस कॉन्फ्रेंस में एंड्रॉयड क्यू को लेकर नए और बड़े अपडेट की घोषणा हो सकती है।

फोल्डेबल स्मार्टफोन की हो सकती है घोषणा

You tube के इंजीनियरों ने ऐसे खत्म कर दी Internet Explorer 6 की बादशाहत

अगर कंपनी इस कॉन्फ्रेंस में Android Q को लेकर कोई घोषणा करती है माना जा रहा है कि संभवतः इस दौरान फोल्डेबल फोन को लेकर भी कोई घोषणा हो सकती है। बता दें कि कंपनी ने हाल ही में सैमसंग के साथ काम करते हुए एंड्रॉयड 9 का ऐसा वर्जन बनाया था जो कि उसके फोल्डेबल फोन को सपोर्ट करे।

गूगल की गेम स्ट्रीमिंग सर्विस स्टैडिया को लेकर आ सकती है अपडेट

गूगल की पिछली कॉन्फ्रेंस में सबसे खास जिस प्रोडक्ट को माना गया था वो था इसका डुप्लेक्स। यह एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अंसिस्टेंट था इंसानों की तरह बात करता और रेस्टोरेंट को कॉल कर के साथ ही रिजर्वेशन तक करवाने में सक्षम था। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस गूगल के लिए महत्वपूर्स लक्ष्यों में से एक है और संभवतः यह इसे लेकर नई घोषणाएं कर सकता है।

Back to top button