सरकार ने शुरु कि नई योजना, डिजिटल पेमेंट पर 1 करोड़ का इनाम

कैशलेश ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने आज बड़ा एलान किया है. नीति आयोग के CEO अमिताभ कान्त ने आज पत्रकार वार्ता में बताया कि सरकार लकी ग्राहक योजना और डिजिधन व्यापारी योजना ला रही है.
अभी अभी: केन्द्र सरकार ने एक्सिस बैंक में मारा छापा, 20 फर्जी कंपनियों के अकाउंट में 60 करोड
लकी ग्राहक योजना के तहत डिजिटल पेमेंट पर इनाम दिया जाएगा. 25 दिसंबर को पहला लकी ड्रॉ किया जाएगा. रोज़ 15,000 विजेताओं को 1000 रुपये इनाम दिया जाएगा. 14 अप्रैल तक डिजिटल पेमेंट पर इनाम दिया जाएगा.14 अप्रैल 2017 को तीन मैगा ड्रॉ होंगे. इसमें तीन विनर को अलग-अलग 1 करोड़, 50 लाख और 25 लाख रुपये दिए जाएंगे.





