सरकार ने ढूंढ निकाला ये उपाय, अब नहीं होगी लोगों को नोट की दिक्कत

देश भर के ज्यादातर एटीएम में समय से नकदी न पहुंचने की वजह से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि इस समस्या के हल के लिए गृह मंत्रालय ने राज्य सरकारों से अब एटीएम और बैंकों तक नकदी पहुंचाने वाले ‘कैश वैन’ को अतिरिक्त सुरक्षा मुहैया कराने को कहा है, ताकि एटीएम तक जल्द और सुरक्षित ढंग से नकदी पहुंचाई जा सके।
यह भी पढ़े :- पीएम मोदी का बड़ा फैसला : यहाँ 24 नवंबर तक चलेंगे पुराने नोट…

देश के अंदर काले धन पर लगाम लगाने के मकसद से सरकार द्वारा 500 और 1000 रुपये के नोट बंद करने के ऐलान के तीन दिनों बाद केंद्र ने कैश वैन को लेकर ये एडवाइजरी जारी की है। इनमें से ज्यादातर वैन निजी कंपनियों के हैं. बैंक और एटीएम के लिए नकदी ले जा रहे कैश वैन पर स्थानीय असामाजिक गिरोह या बदमाश हमला कर सकते हैं, जिन्हें कि इस नोट बंदी से काफी नुकसान हुआ है।
यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि एटीएम और बैंकों की नकदी लाने-ले जाने के लिए देश भर में ऐसे करीब 8000 कैश वैन हैं। सूत्रों ने एनडीटीवी को बताया, ‘ये वैन दिन भर में अधिकतम करीब 15,000 करोड़ रुपये तक ले जा सकते हैं. ऐसे में अगर हिसाब लगाए तो 16 लाख करोड़ रुपये, जो कि कुल निकाली गई रकम के मूल्य का 86.4 फीसदी हिस्सा है, बैंकों से निकाले बैंकों और एटीएम तक पहुंचाने में इन्हें करीब 100 दिनों का वक्त लग सकता है।
लाइवइंडिया.लाइव.कॉम से साभार





